
घटनास्थल पर जुटी भीड़ (Img: Dynamite News)
Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जान ले ली। अलग-अलग स्थानों पर हुए इन दर्दनाक सड़क हादसों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ही दिन में हुई इन घटनाओं ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहली घटना सलोन थाना क्षेत्र के केशवापुर-परशदेपुर रोड की है। यहां बाइक सवार दो युवक अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।
देवरिया अग्निकांड: 30 मिनट तक मदद के लिए चीखता रहा युवक, प्रशासन की लापरवाही ने ली जान
इस हादसे में परशदेपुर निवासी खलील और पूरे बेसन मजरे गोपालीपुर के रमेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और कुछ समय के लिए सड़क जाम हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
दूसरी घटना बछरावां थाना क्षेत्र के चुरुवा बॉर्डर के पास हुई। यहां 50 वर्षीय नसीरुद्दीन एक बाइक सवार को रास्ता बता रहे थे। इसी दौरान दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नसीरुद्दीन और बाइक सवार दोनों इसकी चपेट में आ गए। हादसे में नसीरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार बृजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
महराजगंज में मॉडिफाइड साइलेंसर पर एआरटीओ की नजर, चलाया जांच अभियान
हादसे के बाद एक कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने फरार वाहन का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Raebareli
Published : 19 April 2026, 8:43 AM IST
Topics : raebareli news Road Accident up crime UP News