हिंदी
रातभर बिजली की समस्या से परेशान रहे लोग (Img: Dynamite News)
Raebareli: रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र स्थित कटघर पावर हाउस पर उस समय हंगामा मच गया जब रोस्टिंग के नाम पर लगातार रातभर बिजली कटौती से नाराज दर्जनों ग्रामीण अचानक मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने पावर हाउस परिसर में जमकर हल्लाबोल किया और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रोस्टिंग के नाम पर पूरी-पूरी रात बिजली गायब रहती है, जिससे गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वर्कशॉप में खड़ी बस बनी आग का गोला! स्कूल बस में अचानक लगी लपटें, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पावर हाउस के कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में रहने का भी आरोप लगाया। इस आरोप के बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच हुई बहस और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है।
Location : Raebareli
Published : 22 May 2026, 3:34 PM IST