वर्कशॉप में खड़ी बस बनी आग का गोला! स्कूल बस में अचानक लगी लपटें, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

बदायूं की एक वर्कशॉप में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मरम्मत के लिए खड़ी स्कूल बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलने लगी और इलाके में दहशत फैल गई। दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 May 2026, 3:22 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के उझानी रोड स्थित एक वर्कशॉप में उस समय हड़कंप मच गया जब मरम्मत के लिए खड़ी एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस धूं-धूं कर जलने लगी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मदर्स पब्लिक स्कूल की यह बस कुछ तकनीकी खराबी के कारण वर्कशॉप में लाई गई थी। बताया जा रहा है कि मरम्मत का काम चल ही रहा था कि अचानक बस में आग भड़क उठी।

नौतपा की गर्मी में दही-छाछ और नींबू पानी भी बन सकते हैं नुकसान की वजह

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जैसे ही आग ने बस को अपनी चपेट में लिया, वर्कशॉप में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

Video: पेड़ की पतली डाल पर ‘आराम’ करता दिखा तेंदुआ, वीडियो देख दहशत में लोग!

घंटों की मशक्कत के बाद काबू

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि बस में कोई छात्र या स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

Location :  Budaun

Published :  22 May 2026, 3:22 PM IST

Advertisement