खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर झूम उठे लोग, रायबरेली SOG और सर्विलांस टीम ने कर दिखाया कमाल

रायबरेली पुलिस की सर्विलांस और एसओजी टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गुम हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से इन्हें ट्रैक किया गया और शुक्रवार को सभी फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।

Raebareli: रायबरेली पुलिस की सर्विलांस एवं एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम एवं खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

CEIR पोर्टल की मदद से हुई बरामदगी

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर प्राप्त ट्रेसेबिलिटी डिटेल्स एवं शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने रायबरेली पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया।

Raebareli News: खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक पर बदमाशों का हमला, कार रोककर बेरहमी से पीटा; जिला अस्पताल रेफर

अभियान में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस अभियान में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव एवं सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह सहित एसओजी और सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायबरेली पुलिस के इस सराहनीय कार्य की आमजन द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

Location :  Raebareli

Published :  3 July 2026, 6:34 PM IST

Related News

Advertisement