डीह थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता दूसरी बार घर से चली गई। जानकारी के मुताबिक घनश्याम पुत्र रामसजीवन, निवासी डीह, की शादी मनीषा (निवासी अयधी, थाना गौरीगंज, अमेठी) से 13 वर्ष पूर्व हुई थी।

पीड़ित परिवार
Raebareli: रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता दूसरी बार घर से चली गई। जानकारी के मुताबिक घनश्याम पुत्र रामसजीवन, निवासी डीह, की शादी मनीषा (निवासी अयधी, थाना गौरीगंज, अमेठी) से 13 वर्ष पूर्व हुई थी।
शिकायत कर्ता ने बताया कि प्रेमी योगेन्द्र व मनीषा की मुलाक़ात इंस्टाग्राम पर हुई जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
सोशल मीडिया वाला प्यार अब परिवार पर भारी पड़ गया है।पहली बार 20 नवंबर 2025 को मनीषा अपने कथित प्रेमी योगेन्द्र, निवासी पूरे मोहनी, मजरे खेतौधन, थाना डीह, के साथ भाग गई थी। इस पर पीड़ित घनश्याम ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद वह वापिस लौट आई।
Raebareli News: रायबरेली में पुलिया बनाकर अफसर करना भूल गए ये काम; अब लोगों की बढ़ी मुसीबत
पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद महिला और प्रेमी को बरामद कर थाने लाया, लेकिन यहीं शुरू हुआ बड़ा ड्रामा! थाने में घंटों की जद्दोजहद, मनुहार और बहसबाजी के बाद मनीषा ने चौंकाने वाला फैसला किया। चार बच्चों में से सिर्फ एक बच्चे को साथ रखा बाकी तीन बच्चों को पति घनश्याम को सौंपा और फिर प्रेमी योगेन्द्र के साथ चली गई। पीड़ित घनश्याम के चार बच्चे थाने में मौजूद लोग भी महिला के इस फैसले से दंग रह गए। परिवार के टूटने की इस दर्दनाक कहानी के पीछे इंस्टाग्राम की दोस्ती, फिर प्रेम, और अब घर-परिवार उजड़ने का मामला चर्चा में है।