Raebareli News: इफको नैनो उर्वरकों को लेकर किसानों को किया जागरुक

रायबरेली में इफको नैनो उर्वरकों पर आयोजित की गई किसान गोष्ठी में सैकड़ो किसान पहुंचे। कार्यक्रम में उपस्थित योगेश त्रिपाठी ने नैनो उर्वरकों, सागरिका, इफको के जल विलय उर्वरक पर आधारित की जा खेती पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग एक चौथाई कर खेती कर रहें हैं।

Raebareli: रायबरेली के विकासखंड सतावं में साधन सहकारी समिति कोरिहर के समीप पंचायत भवन में इफको नैनो उर्वरकों पर आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीता त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख सतावं, विजय बहादुर सिंह आम सभा सदस्य को नई दिल्ली, विनय वर्मा आम सभा सदस्य इफको नई दिल्ली सहित प्रेम शंकर तिवारी सचिव कमला शंकर त्रिवेदी, सचिव राजेंद्र सिंह सचिव, अरविंद सिंह सचिव एवं किचन्द्रसेन सिंह सचिव सहित 80 किसानों ने भागीदारी किया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र प्रबंधक इफको डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने प्रतिभाग करते हुए नैनो उर्वरकों, सागरिका तथा जैव उर्वरकों के महत्व तथा प्रयोग विधि पर विस्तार से चर्चा किया। आपने वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण अनुकूल कृषि में नैनो उर्वरकों के योगदान को रेखांकित किया। डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने अत्यधिक उर्वरक के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक उर्वरकों की मात्रा को 50% तक कम कर नैनो उर्वरकों के सहयोग से वांछित फसल उत्पादन लेने की विधि से कृषकों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित योगेश त्रिपाठी ने नैनो उर्वरकों, सागरिका, इफको के जल विलय उर्वरक पर आधारित की जा खेती पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग एक चौथाई कर खेती कर रहें हैं।

गोष्ठी में उपस्थित नैनों उर्वरकों द्वारा खेती कर रहे  दुर्गा बक्श सिंह से अन्य उपस्थित कृषकों की वार्ता कराई जिसमें दुर्गा बक्श ने कृषक बंधुओ ने अपने बहुत ही अच्छे अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में विजय बहादुर सिंह, आम सभा सदस्य नई दिल्ली ने कृषक बंधुओ से पर्यावरण तथा राष्ट्रहित में नैनो उर्वरकों के प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को घटाना हमारे साथ हमारे मिट्टी, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य के हित में है।

सचिव कमला शंकर त्रिवेदी ने भी मृदा स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर चर्चा करते हुए नैनो उर्वरकों के प्रयोग को लाभकारी बताया. इस कार्यक्रम में प्रत्युष वर्मा एस.एफ.ए. ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Location :