रायबरेली में मोबाइल लूट गैंग का खुलासा, पुलिस ने ऐसे फंसाया जाल में

रायबरेली में मोबाइल लूट की वारदातों से दहशत फैलाने वाले तीन शातिर लुटेरे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। डीह पुलिस ने दो लूटकांडों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Raebareli: डीह पुलिस को मोबाइल लूट की दो वारदातों के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक 3 जुलाई को डीह थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने राहगीरों को रोककर मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।टीम ने सर्विलांस,सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम सरोज उर्फ अजय,विजय पासी और आशीष पासी के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लूटे गए मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।पूछताछ में दोनों घटनाओं का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी है।

छुट्टी पर घर आए वन दरोगा की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि प्रथम घटना ग्राम सादीपुर कोटवा में हुई, जहां मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से आकर एक व्यक्ति को रोक लिया तथा उसे धमकाते हुए उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन जबरन छीनकर फरार हो गए तथा दूसरी घटना ग्राम पूरे मछखोरिया मंदिर के पास घटित हुई, जहां उन्ही 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक अन्य व्यक्ति को रोककर उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन छीन लिया गया तथा मौके से भाग निकले।

खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर झूम उठे लोग, रायबरेली SOG और सर्विलांस टीम ने कर दिखाया कमाल

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस /एसओजी व थाना डीह पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की गई, विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया तथा अन्य तकनीकी एवं मुखबिर की सहायता से अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गई।

Location :  Raebareli

Published :  7 July 2026, 6:18 AM IST

Advertisement