रायबरेली में पशुओं से क्रूरता, दो तस्कर फरार, मवेशियों की हालत देख दंग रह गए राहगीर

रायबरेली के लालगंज-फतेहपुर नेशनल हाई-वे प रविवार को मवेशियों के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। एक बाइक सवार युवक ने डीसीएम ट्रक से पर संदेह होने पर उसे रुकवाया। तलाशी के दौरान ट्रक में क्रूरतापूर्वक लदी दो दर्जन भैंसें मिलीं। मौके पर भीड़ जुटने के बाद ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 November 2026, 2:21 AM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार को पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। लालगंज-फतेहपुर नेशनल हाई-वे पर एक बाइक सवार युवक ने डीसीएम ट्रक पर संदेह होने पर उसे रुकवा लिया। ट्रक का डाला खोलने पर उसमें क्रूरतापूर्वक लदी दो दर्जन भैंसें मिलीं। राहगीरों की बढ़ती भीड़ देखकर ट्रक में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

संदेह होने पर युवक ने रुकवाया ट्रक

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के भुसई का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासी आदित्य शुक्ला किसी काम से कानपुर गया था। रविवार की सुबह वह बाइक से वापस लौट रहा था। लालगंज-फतेहपुर नेशनल हाईवे पर उसने आगे जा रही एक डीसीएम से खून का बूंदें टपकता देखा।

किसी अनहोनी की आशंका पर आदित्य ने डीसीएम को रुकवा लिया और मामले की जानकारी लालगंज पुलिस को दी। आदित्य के मुताबिक, ट्रक में सवार तीन लोग उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने शाहनवाज नामक व्यक्ति से मरवाने की धमकी देते हुए गाड़ी जाने देने को कहा।

डाला खुलते ही सड़क पर गिरीं दो भैंसें

धमकी के बावजूद आदित्य अपनी बात पर अड़ा रहा। जब ट्रक का डाला खोला गया तो उसमें दो दर्जन भैंसें क्रूरतापूर्वक लदी मिलीं। सभी भैंसों की गर्दन रस्सियों से ट्रक की बॉडी के सहारे बांधी गई थी। डाला खुलते ही दो भैंसें सड़क पर आ गिरीं।

मौके पर राहगीरों की भीड़ बढ़ने लगी, जिसे देखकर ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक निखिल यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश, राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के कई नेता शरद पवार से मिले

अजुहा बाजार से उन्नाव जा रहा था ट्रक

मौके पर मौजूद ट्रक चालक ने अपना नाम अंकित पुत्र राजेंद्र निवासी नबीपुर, थाना अकबरपुर, जिला कानपुर नगर बताया। चालक के मुताबिक, ट्रक में अलीगढ़ निवासी व्यापारी मुन्ना और एक मजदूर भी सवार था। दोनों मौके से भाग निकले। वे अजुहा बाजार से मवेशी लादकर उन्नाव जा रहे थे।

जिंदगी की डोर यूं टूटी कि संभलने का मौका तक न मिला, रायबरेली में गहरे कुएं में गिरे युवक की मौत

कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बरामद मवेशियों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया जाएगा। पुलिस ने डीसीएम ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

Location :  Raebareli

Published :  30 November 2026, 2:20 AM IST