हिंदी
रायबरेली के एक युवा ने बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उनकी पढ़ाई और चुने गए विषय ने साक्षात्कार में अहम भूमिका निभाई। साधारण परिवार से आने वाले इस छात्र की उपलब्धि ने क्षेत्र में चर्चा बढ़ा दी है।
रायबरेली के हर्ष सिंह बने डिप्टी एसपी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Raebareli: रायबरेली के हर्ष सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में 24वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता पाई है। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ है। उनकी सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हर्ष कुमार इस समय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से हिन्दू स्टडीज़ विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह कोर्स चार साल पहले ही शुरू हुआ है और इग्नू से मान्यता प्राप्त है। इस कोर्स में सीमित सीटें हैं, जिससे इसकी विशेषता और बढ़ जाती है।
हर्ष कुमार ने बताया कि उनके इंटरव्यू का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा हिन्दू स्टडीज़ से जुड़ा रहा। इस विषय की गहरी समझ ने उन्हें इंटरव्यू में आत्मविश्वास दिया और सवालों के सटीक जवाब देने में मदद की। उन्होंने माना कि यह विषय उनकी सफलता में काफी सहायक साबित हुआ।
सोनभद्र के आंनद राज बने UPPCS का गौरव, अब UPSC पर नजर… जानिए उनका सक्सेस मंत्र
मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले हर्ष कुमार के पिता औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद हर्ष ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
रायबरेली के हर्ष सिंह ने UP PCS में 24वीं रैंक हासिल कर डिप्टी एसपी बनकर बड़ा मुकाम हासिल किया। BHU से हिन्दू स्टडीज़ की पढ़ाई ने इंटरव्यू में अहम भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और लगन आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।#UPPCS #SuccessStory #Inspiration #CivilServices… pic.twitter.com/tpY4daLW3j
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 31, 2026
हर्ष सिंह की सफलता आज के युवाओं के लिए एक मजबूत प्रेरणा है। उन्होंने साबित किया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, सही रणनीति और आत्मविश्वास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
खास बात यह है कि उन्होंने अपने विषय की गहराई से तैयारी की, जो इंटरव्यू में काम आई। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि जुनून और निरंतर प्रयास से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है।
UPPCS PCS 2025: पहली शिफ्ट में आए सवालों ने बढ़ाई चर्चा, अभ्यर्थियों ने बताया क्या लगा कठिन
हर्ष की सफलता के बाद हिन्दू स्टडीज़ विषय को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। यह विषय न केवल अकादमिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में भी सहायक हो सकता है।