Crime in Raebareli: गुंडों ने पीट-पीटकर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को पहुंचाया अस्पताल, जानें क्यों हुआ खूनी संघर्ष?

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में  मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया। यह पूरा मामला जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के थुलवासा गांव का है।

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में  मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया। यह पूरा मामला जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के थुलवासा गांव का है। थुलवासा गांव में पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर 4 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों में पति-पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, थुलवासा चौकी क्षेत्र के पूरे महतो मजरे थुलवासा गांव में बाबूलाल और पप्पू के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे यह रंजिश अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि पप्पू के परिवार के लोगों ने बाबूलाल के घर पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

पति-पत्नी समेत 4 लोग गंभीर घायल

इस हमले में बाबूलाल, उनकी पत्नी कलावती, बेटा इंद्रेश और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बाबूलाल और उनकी पत्नी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान दहला, तालिबान ने जताया गुस्सा; पढ़ें पूरी खबर

चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर 

घटना के बाद बाबूलाल के बेटे प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही पप्पू पुत्र किरसन, सत्येंद्र कुमार, गीता और रोशनी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का इलाज चल रहा है और चौकी इंचार्ज थुलवासा को जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज में खौफनाक वारदात: शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया और फिर… सड़क किनारे मिला शव

घटना के बाद गांव में तनाव

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Raebareli

Published :  17 March 2026, 1:26 PM IST

Related News

Advertisement