धान की रखवाली करने गया था 12 साल का आयुष, खेत में कुछ ऐसा हुआ कि परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

रायबरेली के एक गांव में 12 वर्षीय किशोर के साथ हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिवार को उम्मीद भी नहीं थी कि खेत की रखवाली के दौरान कुछ ऐसा हो जाएगा, जिससे खुशहाल घर में मातम छा जाएगा।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 June 2026, 12:01 PM IST

Raebareli: रायबरेली जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर खेखरुआ गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत पर धान की नर्सरी की रखवाली करने गए 12 वर्षीय किशोर की झूला झूलते समय रस्सी के फंदे में फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

झूला झूलते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजकुमार शुक्ला का 12 वर्षीय बेटा आयुष खेत पर धान की नर्सरी की निगरानी करने गया था। खेत के पास मौजूद एक जंगली बबूल के पेड़ की डाल में रस्सी डालकर वह झूला झूल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई।

सोशल मीडिया का प्यार, पुलिस का पहरा और खौफनाक अंत! बंद कमरे में प्रेमी जोड़े ने पैर बांधकर खुद को फूंका

काफी देर तक लटका रहा आयुष

बताया जा रहा है कि रस्सी का फंदा गले में कस जाने के कारण आयुष कुछ समय तक उसी अवस्था में लटका रहा। आसपास मौजूद लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा। आनन-फानन में किशोर को सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

Breaking News Live: लखनऊ में चाकूबाजी से दहशत, बागपत मर्डर केस में कोर्ट का सख्त फैसला, पढ़ें यूपी की सभी बड़ी खबर

हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गई और गांव में भी शोक का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। वहीं महाराजगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि इस मामले की उन्हें आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Location :  Raebareli

Published :  7 June 2026, 12:01 PM IST