
रावतपुर में होटल रिद्धि पैलेस (Img : Google)
Kanpur : कानपुर के रावतपुर क्षेत्र के विनायकपुर इलाके में स्थित होटल रिद्धि पैलेस में चल रहे जिस्मफरोशी रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रावतपुर पुलिस ने छापा मारकर होटल में चल रही अवैध गतिविधियों का खुलासा किया और मौके से होटल संचालक सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने शुक्रवार शाम होटल पर छापा मारा, जहां तीन अलग-अलग कमरों में तीन युवतियां और एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक प्रमोद गुप्ता, उसके साथी अम्बिका और प्रीति सिंह, मीनू और किरन को गिरफ्तार किया। सभी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले होटल में रिसेप्शन पर काम करता था। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के बाद उसने इसी होटल को अवैध गतिविधियों का केंद्र बना दिया। पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल से करीब 250 अश्लील वीडियो और संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिलने की बात सामने आई है। आशंका है कि हिडन कैमरों से रिकॉर्ड वीडियो भी बेचे जा रहे थे।
NH 34 Road Accident: कानपुर से निकले थे दर्शन करने, हमीरपुर में हुए भीषण एक्सीडेंट ने छीनीं 4 सांसें
एसीपी पनकी आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। साइबर एक्सपर्ट की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में और कौन लोग शामिल हैं।
Location : Kanpur
Published : 17 May 2026, 9:26 PM IST