हिंदी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन 12 जनवरी को मिठौरा ब्लॉक के सिंदुरिया चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।
मिठौरा ब्लॉक में मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मदिन
Maharajganj: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन 12 जनवरी को मिठौरा ब्लॉक के सिंदुरिया चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के साथ ही मनरेगा संग्राम की शुरुआत का भी ऐलान किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों और महिलाओं के रोजगार अधिकारों के लिए संघर्ष करना है।
जन्मदिन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, मनरेगा के जिला कोऑर्डिनेटर कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल देव शुक्ला ने की।
गैस समझकर टाल रहे हैं इन संकेतों को? कहीं यह फैटी लिवर का शुरुआती संकेत तो नहीं, ऐसे पहचानें लक्षण
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि प्रियंका गांधी ने नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि “लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं” जैसे नारों ने महिलाओं को आत्मविश्वास दिया है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था लागू कर महिलाओं को चुनाव में भागीदारी का अधिकार दिया, जिसे और मजबूत करने की जरूरत है।
Maharajganj: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं Wayanad सांसद Priyanka Gandhi का जन्मदिन 12 जनवरी को मिठौरा ब्लॉक के सिंदुरिया चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया।#PriyankaGandhi #Congress #Maharajganj #MNREGA #RuralEmployment @priyankagandhi pic.twitter.com/YZg4cDPLKi
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 12, 2026
कपिल देव शुक्ला और विनोद सिंह ने कहा कि भाजपा के कथित महिला सशक्तिकरण की वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाने के लिए कांग्रेस आज से ग्रामीण मजदूरों और महिलाओं के रोजगार अधिकारों के लिए सशक्त संघर्ष शुरू कर रही है। इसी संकल्प के साथ प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर शिवपूजन प्रसाद, अभिमन्यु सिंह, शंकर वर्मा, जलालुद्दीन, यूनुस, गोविंद मिश्रा, राम नारायण प्रसाद, अनिल चौबे, संदीप कुमार, गुड्डू यादव, जगत नारायण, अशोक कुमार, अरविंद, मुबारक अली, जहिर, असलम, अरशद, इमादुद्दीन, शरीफ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और मनरेगा संग्राम के लिए समर्थन जताया।
कानपुर सचेंडी गैंगरेप: फरार दारोगा अमित मौर्या ने खुद को बताया निर्दोष, CBI जांच की मांग
प्रियंका गांधी के जन्मदिन समारोह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा बढ़ाई। ग्रामीण मजदूरों और महिलाओं के रोजगार अधिकारों के लिए शुरू किए गए मनरेगा संग्राम को अब बड़े पैमाने पर जारी रखने का संकल्प लिया गया है।