मलिन बस्ती में प्रियंका गांधी का जन्मदिवस, बच्चों संग केक काटकर कांग्रेस ने दिया सामाजिक न्याय का संदेश
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सरोकार और जनपक्षधर राजनीति का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। शहर के कैंट क्षेत्र स्थित चारु चंद पूरी परिसर के समीप दलित एवं मलिन बस्ती में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बच्चों व महिलाओं के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया और खुशियां साझा कीं।