हिंदी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सरोकार और जनपक्षधर राजनीति का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। शहर के कैंट क्षेत्र स्थित चारु चंद पूरी परिसर के समीप दलित एवं मलिन बस्ती में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बच्चों व महिलाओं के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया और खुशियां साझा कीं।
मलिन बस्ती में प्रियंका गांधी का जन्मदिवस
Gorakhpur: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सरोकार और जनपक्षधर राजनीति का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। शहर के कैंट क्षेत्र स्थित चारु चंद पूरी परिसर के समीप दलित एवं मलिन बस्ती में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बच्चों व महिलाओं के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया और खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का आयोजन पूरी सादगी और संवेदनशीलता के साथ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्ती के बच्चों के साथ बैठकर केक काटा और उन्हें प्रियंका गांधी के जन्मदिवस की मिठास का हिस्सा बनाया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी का जन्मदिवस सत्ता के गलियारों में नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के बीच मनाना ही सच्चा सम्मान है।
UP Weather Update: यूपी में ठंड का डबल अटैक, IMD अलर्ट ने जारी किया अलर्ट; जानें पूरा वेदर अपडेट
इस अवसर पर सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि ये वर्ग कठिन परिस्थितियों में भी समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। साथ ही बच्चियों को कॉपी और पेन वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी के संघर्षशील, संवेदनशील और जनसमर्पित व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की राजनीति गरीबों, दलितों, मजदूरों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाने की राजनीति है। मलिन बस्ती में जन्मदिवस मनाकर यह संदेश दिया गया कि कांग्रेस की राजनीति जमीन से जुड़ी हुई है और समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है।
Gorakhpur: कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra के जन्मदिवस पर गोरखपुर के कैंट क्षेत्र स्थित चारु चंद पूरी परिसर के पास दलित व मलिन बस्ती में बच्चों और महिलाओं संग केक काटकर कांग्रेस ने सामाजिक सरोकार और जनपक्षधर राजनीति का संदेश दिया।#Gorakhpur #PriyankaGandhi #Congress… pic.twitter.com/wxefVoCLgk
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 12, 2026
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्व बिजय सिंह, दलित जोड़ो अभियान के प्रमुख नेता महेंद्र मोहन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रियंका गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की आगामी 100 दिवसीय कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने बताया कि संविधान संवाद महापंचायत, मनरेगा बचाओ संग्राम जैसे आंदोलनों के जरिए रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों के मुद्दों को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।
UP Weather Update: यूपी में ठंड का डबल अटैक, IMD अलर्ट ने जारी किया अलर्ट; जानें पूरा वेदर अपडेट
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि प्रियंका गांधी का जन्मदिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि गरीब, दलित और वंचित वर्ग के साथ खड़े रहने के संकल्प का दिन है। मलिन बस्ती में महिलाओं और बच्चों के साथ केक काटकर कांग्रेस ने यह साफ संदेश दिया कि उसकी राजनीति संवेदना, संघर्ष और संविधान के मूल्यों पर आधारित है।