प्रयागराज में किशोरी की मौत पर बवाल, शव लेकर परिजनों ने किया जीटी रोड जाम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के हंडिया में 14 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव घर पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों ने हंडिया थाने के सामने जीटी रोड जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 November 2026, 1:47 AM IST

Prayagraj: जनपद के हंडिया में 14 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। घर से लापता हुई किशोरी का दूसरे दिन तालाब में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को जैसे ही किशोरी का शव घर पहुंचा, आक्रोशित परिजनों ने शव लेकर हंडिया थाने के सामने जीटी रोड जाम कर दिया।

मौके पर पहुंचे भदोही सांसद बिनोद बिंद और एसीपी हंडिया शेष धर पांडेय के सामने ही परिजनों ने पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।

घर से लापता हुई थी किशोरी

दरअसल, सदरेपुर लोकमनपुर निवासी जयप्रकाश गुप्ता उर्फ काशीनाथ गुप्ता की 14 वर्षीय बेटी सेजल गुप्ता 25 नवंबर की शाम करीब चार बजे घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने रात करीब नौ बजे हंडिया थाने में लिखित शिकायत दी थी।

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने किशोरी की तलाश में समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। 26 नवंबर को समहा किहुनी क्षेत्र के एक तालाब में किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सेजल के रूप में की।

प्रयागराज में बेखौफ बदमाश, सैलून के अंदर सेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

शव घर पहुंचते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और शव लेकर हंडिया थाने के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया।

हत्या के मामले में गवाह था अरविंद, तिलक में जाने की थी तैयारी, प्रयागराज मर्डर से अनसुलझे राज

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

मौके पर पहुंचे भदोही सांसद बिनोद बिंद और एसीपी हंडिया के सामने परिजनों ने जमकर नारेबाजी की। परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Location :  Prayagraj

Published :  28 November 2026, 1:40 AM IST