प्रयागराज में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन शस्त्र लाइसेंस समेत दस्तावेज बरामद

घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शायद बेफिक्र घूम रहे थे, लेकिन प्रयागराज पुलिस की नजरों से ज्यादा देर तक बच नहीं सके। कर्नलगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 November 2026, 1:58 AM IST

Prayagraj: घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियों पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया। कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन मूल शस्त्र लाइसेंस, जमीन से संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति, आधार कार्ड की कॉपी और चार रंगीन फोटोग्राफ बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को 16 नवंबर 2026 को अयोध्या हॉस्टल के पास से गिरफ्तार किया गया।

भाई के घर हुई थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 को रविंद्रनाथ मिश्रा ने कर्नलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि चोरों ने उनके भाई के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 414/2026 दर्ज किया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 331(4) और 305(a) के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसके बाद पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई थी।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कर्नलगंज पुलिस ने अयोध्या हॉस्टल के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश मौर्य (22) पुत्र जगदंबा प्रसाद मौर्य निवासी ग्राम मधुआना, थाना जहांगीरगंज, जनपद अंबेडकर नगर और शिवांक (22) पुत्र हरिनंदन सिंह निवासी ग्राम परतापुर, थाना पटियाली, जनपद कासगंज के रूप में हुई है।

प्रयागराज के अस्पतालों में दवाएं लाने का खर्च खुद उठा रहे फार्मेसिस्ट, अब सरकारी व्यवस्था की मांग

हथियार बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन मूल शस्त्र लाइसेंस बरामद किए हैं। इसके अलावा जमीन से संबंधित दस्तावेज की एक रंगीन छायाप्रति, एक आधार कार्ड की छायाप्रति और चार रंगीन फोटोग्राफ भी मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।

DPRO Transfers: यूपी पंचायती राज विभाग में बड़ा उलटफेर, 14 जिलों के डीपीआरओ इधर से उधर

पुलिस की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना कर्नलगंज के निरीक्षक बीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनुराग तिवारी, कांस्टेबल लवकेश कुमार, कांस्टेबल आलोक कुमार और रिजर्व कांस्टेबल हेमंत कुमार शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चोरी के मामले में अहम बरामदगी हुई है। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Prayagraj

Published :  17 November 2026, 1:24 AM IST