हिंदी
समाजवादी पार्टी सांसद आदित्य यादव
Budaun: बदायूं लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव आगामी 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 तक अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सांसद जनसंपर्क के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान के प्रयास करेंगे।
14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सांसद आदित्य यादव जनपद सम्भल के बहजोई में आयोजित भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की दिशा समिति की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद वे गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक एवं निजी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात का विश्राम वे यारा फर्टिलाइजर, बबराला (सम्भल) में करेंगे।
बदायूं में दर्दनाक घटना: थप्पड़ का अपमान नहीं सह पाया व्यक्ति.. और फिर उठा लिया ये कदम
15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से सांसद आदित्य यादव लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, बबराला में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे दिनभर बदायूं लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे। शाम को उनका विश्राम डीएम रोड, सिविल लाइंस, बदायूं स्थित अपने निजी निवास पर होगा।
दौरे के अंतिम दिन 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे सांसद आदित्य यादव निज निवास, बदायूं में कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलेंगे। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए मार्गदर्शन करेंगे। इसके बाद वे क्षेत्र के राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति फेल! बदायूं में एंटीकरप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
तीन दिनों तक चलने वाला यह दौरा सांसद आदित्य यादव के लिए व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान वे जनसंपर्क को मजबूत करेंगे और क्षेत्रवासियों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। सांसद के इस दौरे से क्षेत्र के विकास एवं जनता के हितों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Location : Budaun
Published : 13 October 2025, 3:48 PM IST
Topics : Budaun Police Budaun News crime news UP News