हिंदी
पुतला दहन
Mainpuri: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कथित बयान के विरोध में जिले में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने को मुख्य बाजार में बाजार नारेबाजी कर पुतला फूंका।
10 अप्रैल को मैनपुरी के मुख्य बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। सुबह से ही भीड़ बढ़ने लगी और माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में बदल गया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बाद असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना गुस्सा खुलकर जाहिर किया।
मैनपुरी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मैनपुरी के मुख्य बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कथित बयान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला… pic.twitter.com/y8GrRTBwMJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 10, 2026
जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार कुलश्रेष्ठ ने मंच से कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है। वह पूरी तरह अमर्यादित और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनी की भुइयां शर्मा से जुड़े कथित विदेशी पासपोर्ट और संपत्ति मामलों की भी जांच होनी चाहिए।
मुख्य बाजार में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। इस दौरान माहौल काफी देर तक गरम रहा और बाजार में आने-जाने वालों को भी कुछ समय के लिए रुकना पड़ा। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते रहे ।
Location : mainpuri
Published : 10 April 2026, 6:30 PM IST
Topics : Congress Himanta Biswa Sarma mainpuri Pawan Khera