Police Flag Day: महराजगंज एसपी ने जवानों के साथ दोहराई सेवा और समर्पण की शपथ, ये रहा खास

पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस झंडा दिवस पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना, आईपीएस ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उसके बाद पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें पुलिस बल के कल्याण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को रेखांकित किया गया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 23 November 2025, 10:21 PM IST

Maharajganj: महराजगंज पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस झंडा दिवस अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। पुलिस बल की परंपरा, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित इस दिवस पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना, आईपीएस ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद एसपी ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा जारी संदेश को सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों के समक्ष पढ़कर सुनाया।

डीजीपी के संदेश में पुलिस बल के अनुशासन, संगठनात्मक जिम्मेदारी, जनसेवा की भावना तथा बलिदान को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। संदेश में यह भी कहा गया कि पुलिस का प्राथमिक धर्म जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ बनाए रखना है।

Maharajganj News: सटीक मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव, SIR निरीक्षण के दौरान बोले जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासन और जनता का विश्वास है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा—“जनता की सुरक्षा और कानून का शासन ही हमारा परम धर्म है। हमें हर परिस्थिति में जनता का विश्वास जीतना है और पुलिस की गरिमा को हमेशा अक्षुण्ण रखना है।”

एसपी ने यह भी कहा कि प्रदेश की पुलिस निरंतर आधुनिक होती तकनीक, प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं के साथ स्वयं को और अधिक सक्षम बना रही है। ऐसे में हर पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह निष्ठा, ईमानदारी और व्यावसायिकता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करे।

Maharajganj: कागजों में नहर सफाई पूरी, मौके पर आधा-अधूरा, किसानों में भयंकर आक्रोश; जानें पूरा मामला

कार्यक्रम में रिजर्व पुलिस लाइन के सभी अधिकारी, कर्मचारी और जवान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कर्तव्यपालन, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और जनसेवा की शपथ दोहराते हुए पुलिस महानिदेशक द्वारा भेजे संदेश को आत्मसात किया। पुलिस लाइन परिसर में दिनभर अनुशासन और सम्मान का माहौल दिखाई पड़ा।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 23 November 2025, 10:21 PM IST