
थाना कैम्पियरगंज क्षेत्र (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: कैम्पियरगंज पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए घर से लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को महज 20 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली है और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।
जानकारी के अनुसार थाना कैम्पियरगंज क्षेत्र के तेनुआ विशम्भरपुर निवासी जितेन्द्र साहनी का पुत्र कन्हैया साहनी (15 वर्ष) 13 जून को अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने थाना कैम्पियरगंज पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 306/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज ने विशेष टीम गठित कर खोज अभियान शुरू कराया। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी की, आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की तथा सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से किशोर की तलाश तेज कर दी।
लगातार प्रयासों का परिणाम यह रहा कि 14 जून को पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला और गुमशुदा बालक कन्हैया साहनी को तेनुआ विशम्भरपुर के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ कर बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Oman Sea Rescue: समुद्र में डूबी भारतीयों से भरी नौका, अमेरिकी नौसेना ने बचाई14 जिंदगियां
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधांशु यादव, कांस्टेबल संगम राजभर, कांस्टेबल हरिकिशुन यादव तथा महिला आरक्षी संगीता शामिल रहीं। पुलिस टीम की सक्रियता और समन्वित प्रयासों से एक परिवार को बड़ी राहत मिली और संभावित अनहोनी टल गई।
Location : Gorakhpur
Published : 14 June 2026, 7:37 PM IST