गोरखपुर में पुलिस का कमाल: आधे घंटे में गुमशुदा बच्ची को ऐसे ढूंढा… परिवार ने ली राहत की सांस; पढ़ें पूरी खबर

गोरखपुर में 4 साल की गुमशुदा बच्ची को पुलिस ने महज आधे घंटे में ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। मिर्जापुर इलाके से बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और पूछताछ के जरिए बच्ची का पता लगाया। इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना की।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 26 March 2026, 11:55 PM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार को एक राहत भरी खबर सामने आई, जहां पुलिस की तत्परता ने एक परिवार को बड़ी परेशानी से बचा लिया। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके से एक 4 वर्षीय बच्ची के गुमशुदा होने की सूचना मिली, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने में सूचना दी गई। बच्ची के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और आसपास के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए। हर गुजरते मिनट के साथ चिंता बढ़ती जा रही थी।

पुलिस की फुर्ती से आधे घंटे में मिला सुराग

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में राजघाट थाना पुलिस ने तेजी से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Deoria News: अकेलेपन ने ले ली जान? देवरिया में युवती का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

रहमत नगर चौकी पुलिस टीम ने इलाके में मौजूद लोगों से पूछताछ की और आसपास के संभावित स्थानों पर जांच की। पुलिस की इसी मुस्तैदी का नतीजा रहा कि महज आधे घंटे के भीतर बच्ची के बारे में अहम जानकारी मिल गई। बिना समय गंवाए पुलिस टीम ने बच्ची तक पहुंच बनाकर उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

परिजनों ने ली राहत की सांस

बच्ची के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिवार की चिंता खुशी में बदल गई। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी बच्ची को सुरक्षित देखकर भावुक हो उठे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस इसी तरह सतर्क और सक्रिय रहे, तो कई बड़ी घटनाओं को समय रहते रोका जा सकता है।

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: एक झटके में उजड़ गए 10 परिवार… 30 से ज्यादा घायल, जानें क्या है पूरा मामला

यह घटना न केवल पुलिस की जिम्मेदारी और तत्परता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सही समय पर की गई कार्रवाई कितनी बड़ी राहत दे सकती है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 26 March 2026, 11:55 PM IST