मुजफ्फरनगर में कौन चुरा रहा था ट्रांसफार्मर? मुठभेड़ के बाद पुलिस ने खोला बड़ा राज

रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर चोरी कर पुलिस को चुनौती देने वाले बदमाश आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गए। तितावी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि गिरोह के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 May 2026, 4:25 AM IST

Muzaffarnagar: जनपद की थाना तितावी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए हैं। आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

पुलिस को आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, चाकू और दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य दिन में रेकी कर रात में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

सीओ फुगाना ने बताया कि थाना तितावी पुलिस देशराज कट पर चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान मुखिबर से सूचना प्राप्त हुई कि 18/19 की रात्रि में थाना तितावी के बघारा क्षेत्र में जो ट्रांसफार्मर की चोरी हुई थी। उसके कुछ संदिग्ध चोर माल को ले जाने की फिराक में है।

मुजफ्फरनगर : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश;

इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना तितावी पुलिस ने उन चोरों की घेराबंदी की।घेराबंदी के दौरान पांच चोर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किये गए है। जिनमें से दो चोर आदिल सन ऑफ दिलशाद निवासी नियाजीपुरा नई मंडी और साकिब सन ऑफ हसन निवासी सुजड़ू जो फिलहाल निरहाना थाना सिखेड़ा में रह रहे हैं। इनको मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी बदमाशों से चोरी का सामान बरामद

आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर की। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिस पर आरोपियों को  इनके पैर में गोली लगी।

बदमाशों की पहचान

इसके अलावा तीन अन्य अभियुक्त की पहचान आबिद सन ऑफ दिलशाद , शहंशाह सन ऑफ हसन, और बाबू पुत्र लातिब यह भी निरहाना थाना सिखेड़ा के के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस , दो चाकू,  दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। जिस पर यह चोरी का माल बांध कर ले जाने की फिराक में थे।

मौके से बदमाशों से तमंचा बरामद

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जनपद में थाना छपार ,मंसूरपुर ,भोपा, तितावी में ट्रांसफार्मर चोरी करने की बात कबूली है। घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।  पुलिस बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने रचा ऐसा जाल, पैर में गोली लगते ही खुल गए कई राज

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश पहले दिन में आकर रैकी करते है और रैंकी के बाद रात में ट्रांसफार्मर चोरी करते हैं।  पुलिस  अपराधियों से गहनता से जांच कर रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  31 May 2026, 4:20 AM IST