मुजफ्फरनगर में पुलिस ने रचा ऐसा जाल, पैर में गोली लगते ही खुल गए कई राज

यूपी के मुजफ्फरनगर में शनिवार को मीरापुर थाना क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया। काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। उसका फरार होने का सपना चकनाचूर हो गया और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 May 2026, 12:25 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: यूपी का मीरापुर थाना क्षेत्र शनिवार को गोलियों की धमक से गूंज उठा। पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश सादिक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान सादिक के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मुजफ्फरनगर में होटल मालिक को गोली मारने वाला निकला नेशनल शूटर, सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगई

मुठभेड़ के बाबत जानकारी देते हुए सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि शनिवार को थाना मीरापुर पुलिस अपनी रोज की चेकिंग कर रही थी। इस बीच भूमा चौकी के पास नहर की तरफ संदिग्ध परिस्थिति में एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस फोर्स ने बाइक को रोकने का इशारा किया। परंतु बाइक चालक रुका नहीं उसने पुलिस के ऊपर फायर शुरू कर दिया। अपनी आत्मरक्षा सूक्ष्म फायरिंग करते हुए पुलिस की गोली से वाहन चालक घायल हो गया।

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद

आरोपी बदमाश ने उगले कई राज

पुलिस पूछताछ करने पर यह पाया गया वाहन चालक का नाम सादिक है। जिसके विरुद्ध थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। और यह चोरी और लूट के मुकदमे में भी वांछित चल रहा है। सहारनपुर जैसे जिलों में मुकदमे इसके ऊपर पंजीकृत है। और इनके पास से एक बाइक बरामद हुई हैं। 3 जिंदा कारतूस 1 खोखा कारतूस और एक तमंचा।

मुजफ्फरनगर : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश;

मौके पर पुलिस की टीम

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ ले जाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  30 May 2026, 11:20 PM IST

Advertisement