“अधिवक्ता समाज का आईना है,” फरेंदा पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक नरेश कुमार, सुविधाओं को लेकर कही बड़ी बात

फरेंदा के दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक नरेश कुमार ने अधिवक्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने अधिवक्ताओं को समाज का आईना बताते हुए पेशे की गरिमा बनाए रखने की बात कही।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 August 2026, 7:57 PM IST

Phrenda: कांग्रेस के पर्यवेक्षक के रूप में दिल्ली से फरेंदा पहुंचे नरेश कुमार ने मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से बातचीत की। कार्यक्रम से पूर्व नरेश कुमार और विधायक वीरेंद्र चौधरी ने न्यायालय परिसर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए नरेश कुमार ने कहा कि वह स्वयं अधिवक्ता हैं।

उन्होंने कहा कि महराजगंज जनपद में आने के बाद फरेंदा के अधिवक्ताओं से मिलने की उनकी प्रबल इच्छा थी। इसी कारण वह विधायक वीरेंद्र चौधरी के साथ न्यायालय परिसर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का आईना है। आमजन न्याय की उम्मीद लेकर अधिवक्ताओं के पास पहुंचता है। ऐसे में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने पेशे की गरिमा, विश्वसनीयता और सम्मान को बनाए रखें।

"अधिवक्ता पेशे का मुकाबला नहीं"

नरेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता पेशे का कोई मुकाबला नहीं है। न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं अभी सीमित हैं। उनकी समस्याओं और सुविधाओं को लेकर सरकार के समक्ष मांग रखी जाएगी, ताकि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ये भी पढ़ें- 10 साल पुराने हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, जानलेवा हमले में भी सजा; आखिर क्या है पूरी कहानी?

समाज की दिशा और दशा तय करने में अहम भूमिका

विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता समाज का मार्गदर्शक होता है। समाज की दिशा और दशा तय करने में अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की क्षमता और ताकत अनंत है। वह स्वयं भी अधिवक्ता समाज के बीच से आते हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं।

विधायक ने बताया कि दीवानी न्यायालय परिसर में टिन शेड का कार्य कराया जा चुका है। अब परिसर में फर्श निर्माण और पुस्तकालय बनवाया जाएगा। उन्होंने दोनों कार्य जल्द शुरू कराने की घोषणा की। पुस्तकालय बनने से अधिवक्ताओं को कानून से संबंधित पुस्तकों और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। वहीं बेहतर परिसर से अधिवक्ताओं और वादकारियों को भी लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर BSP का बड़ा ऐलान, बताया माया सरकार बनाने का फार्मूला

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से अतिथियों को अवगत कराया। कांग्रेस पर्यवेक्षक नरेश कुमार ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र नाथ उपाध्याय,सुधेश मोहन श्रीवास्तव, स्कंद श्रीवास्तव, इंद्र किशोर चौधरी, हरिओम श्रीवास्तव, अनिल पासवान, श्याम नारायण चौधरी, शंभू यादव, उदय शंकर चौरसिया, प्रभात मिश्र, आशुतोष राना, हरि नारायण यादव और शमशाद अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  18 August 2026, 7:57 PM IST