आगरा वालों! हो जाओ सावधान: रविवार को बंद हो जाएंगी ये सड़कें, जानिए क्यों

कारगिल पेट्रोल पंप, गुरुद्वारा, भावना स्टेट और केके नगर कट से एनएच-19 की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। 28 जुलाई सुबह 4 बजे से पूजा संपन्न होने तक शहर के प्रमुख मंदिरों की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 26 July 2025, 2:57 PM IST
google-preferred

Agra News: सावन माह के तीसरे सोमवार को आयोजित होने वाले कैलाश मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है। रविवार शाम चार बजे से ही शहर में नो एंट्री और ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा, जो मंगलवार सुबह तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान दिल्ली हाईवे (एनएच-19) पर सिकंदरा क्षेत्र समेत कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

शहर में नो एंट्री और ट्रैफिक डायवर्जन का शेड्यूल

सिकंदरा मंडी से सिकंदरा चौराहा तक वाहन नहीं जा सकेंगे। कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। सिकंदरा सब्जीमंडी सर्विस रोड से चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। कारगिल पेट्रोल पंप, गुरुद्वारा, भावना स्टेट और केके नगर कट से एनएच-19 की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। 28 जुलाई सुबह 4 बजे से पूजा संपन्न होने तक शहर के प्रमुख मंदिरों की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस ने खास प्लान तैयार

पुलिस बल सभी प्रमुख शिव मंदिरों और मेला स्थल पर तैनात रहेगा। एंटी रोमियो स्क्वॉड और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) की टीमें सादा कपड़ों में तैनात रहेंगी। ड्रोन कैमरों से मेला क्षेत्र पर निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया सेल हर ऑनलाइन पोस्ट और अफवाहों पर नजर बनाए रखेगी।

ये रास्ते बंद रहेंगे

बाहरी डायवर्जन में शहर के सभी प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली से आने वाले भारी वाहन टाउनशिप चौराहा से मथुरा की ओर डायवर्ट कर यमुना एक्सप्रेसवे से जाएंगे। हाथरस से आने वाले भारी वाहन सिकंदराराऊ/सादाबाद से मथुरा की ओर डायवर्ट होगे। फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाएंगे। मथुरा से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर, दिगनेर मार्ग होकर निकलेंगे। फिरोजाबाद से ग्वालियर/जयपुर जाने वाले वाहन इनर रिंग रोड, रोहता नहर से होते हुए गुजरेंगे।

पुलिस कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा, “किसी भी असामाजिक तत्व या शरारती व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को मेला की पवित्रता और सुरक्षा में बाधा नहीं डालने दी जाएगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि: सभी पहले से जारी किए गए नो-एंट्री पास और अनुमति पत्र रविवार शाम से निरस्त माने जाएंगे। नो एंट्री उल्लंघन पर जिम्मेदारी स्थानीय पुलिसकर्मियों की होगी।

प्रमुख मंदिरों के लिए विशेष व्यवस्था

  • राज राजेश्वर मंदिर: एकता चौकी व राजपुर चुंगी से वाहन प्रतिबंधित
  • पृथ्वीनाथ मंदिर: वायु विहार व भोगीपुरा से चार पहिया वाहनों पर रोक
  • यमुना किनारा मार्ग: क्लब चौराहा से रूट परिवर्तन लागू
  • वॉटर वर्क्स चौराहा: भारी वाहन व रोडवेज बसें प्रतिबंधित

Location : 
  • Agra

Published : 
  • 26 July 2025, 2:57 PM IST