मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने किए पुष्प अर्पित

समाजवादी पार्टी कार्यालय महराजगंज में शनिवार को समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, धरतीपुत्र, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 23 November 2025, 3:51 PM IST

Maharajganj: समाजवादी पार्टी कार्यालय महराजगंज में शनिवार को समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, धरतीपुत्र, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। पूरे परिसर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिंबडेवाल उपस्थित रहे, जबकि आयोजन की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की।

जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुशील कुमार टिंबडेवाल ने नेताजी के राजनीतिक जीवन और उनके संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे जो सीधे धरातल से उठकर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे।

सफाई के छोटे से गांव के एक किसान परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, संघर्षशीलता और राजनीतिक कौशल के दम पर कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के साथ-साथ देश के रक्षा मंत्री का पद भी संभाला।

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

पूर्व मंत्री ने कहा कि नेताजी ने हमेशा किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय की मजबूत मिसाल है।

उन्होंने आगे कहा कि आज अखिलेश यादव नेताजी के मार्ग पर चलते हुए देश की 90% जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। आने वाला समय समाजवादियों का है और 2027 में सपा की सरकार बनना तय है, बशर्ते कार्यकर्ता तन-मन-धन से मेहनत करें।

जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी, तब-तब किसानों, नौजवानों और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया। उन्होंने कहा कि आज की जयंती हम सभी को यह संकल्प लेने का अवसर देती है कि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति के साथ जुटे।

कार्यक्रम को बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बब्बू शाही, सुमन ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव, राजेश निषाद, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सतीश, यज्ञदत्त पासवान, शत्रुघ्न कनौजिया, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, महातम यादव और डॉक्टर एस.एस. पटेल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

Maharajganj News: बेलहिया में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप, रहस्यमय मौत पर सवाल

इस अवसर पर अमरजीत साहनी, इंदु गौतम, विकास यादव, राम सुधार यादव, रामनारायण यादव, बिट्टू यादव, हीरालाल जख्मी, अमरनाथ यादव, तैयब अंसारी, पप्पू यादव, प्रवीण सिंह, सुमन यादव सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 22 November 2025, 6:07 PM IST