अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी धाम पर चरण दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता, चरमराई व्यवस्था

अक्षय तृतीया पर आज वृंदावन में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।वर्ष में एक बार बांके बिहारी जी के चरणों के दर्शन होते है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 April 2025, 4:58 PM IST
google-preferred

मथुरा: अक्षय तृतीया पर आज वृंदावन में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।वर्ष में एक बार बांके बिहारी जी के चरणों के दर्शन होते है।दुर्लभ चरण दर्शनों की झलक पाने के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं।

गर्मी से राहत के लिए किए जा रहे हैं विशेष इंतजाम

मठाकुर बांके बिहारी मंदिर में गर्मी से राहत देने के लिए ठाकुर जी को विशेष अवसर पर चंदन का लेपन, केसर युक्त मलयागिरि के चंदन का लड्डू अर्पित किया गया साथ ही सत्तू, बेसन के लड्डू और शीतल पेय पदार्थों का भोग लगाया गया है। ठाकुर जी को पीत वस्त्रों से सजाया गया और रायबेल, कुंद,मोगरा तथा गुलाब की सुगंधित मालाओं के साथ स्वर्णाभूषण,सोने की बांसुरी और पाजेब पहनाई गई।

सुरक्षा की दृष्टि से वृंदावन को 9 सेक्टर में बांटा गया है

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शहर को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। जिनकी जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए। सुबह 6 बजे से समाप्ति तक वृन्दावन की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से संचालित होगी।

यह रास्ते रहेंगे डायवर्ट

छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे किसी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा।
वहीं वैष्णोदेवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन बडी बसे एवं छोटी बसे वृन्दावन की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी।
रुकमणि बिहार गोल चक्कर से वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।
मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के (भारी/चार पहिया) वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
वृन्दावन कट,पानीगांव से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।

पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
पानीगांव चौराहा से सौ-सैया से वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे
ग्राम जैत के पास कट एनएच-19 से रामताल चौराहा एवं सुनरख रोड की ओर भारी वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
गोकुल रेस्टोरेन्ट व मसानी चौराहा से वृन्दावन की ओर छटीकरा से वृन्दावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन छटीकरा से मथुरा टाउनशिप चौराहा से गोकुल बैराज मोड से लक्ष्मीनगर तिराहा से होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जा सकेगे।

Location :