
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Noida: नोएडा में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, नोएडा के सेक्टर-168 में स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की 15वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। रिटायर्ड कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुलिस ध्यान से तहकीकात कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना सनवर्ल्ड अरिस्टा सोसाइटी की है। जहां पर 65 साल के जितेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 5:00 बजे जितेंद्र प्रताप लिफ्ट के माध्यम से 15वीं मंजिल पर पहुंचे, जबकि वह अपनी पत्नी के साथ पांचवी मंजिल पर रहते थे।
पुलिस ने बताया कि 15वीं मंजिल पर पहुंचने के बाद वह नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में एडमिट करवाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त जितेंद्र प्रताप सिंह की बेटी और दामाद उनके घर पर आए हुए थे। पुलिस काफी गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
Food Poisoning in Noida: ग्रेटर नोएडा में खाने में जहर का बड़ा मामला, 2 बच्चों की मौत, मां गंभीर
सबसे बड़ा सवाल है कि जितेंद्र प्रताप सिंह ने आत्महत्या की है या फिर यह हादसा है। पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि जितेंद्र प्रताप काफी लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। हो सकता है कि बीमारी के चलते जितेंद्र प्रताप सिंह परेशान हो गए हो और उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया हो, लेकिन पुलिस का कहना है की जांच के बाद ही कुछ साबित कर पाना ही सही होगा। पुलिस फिलहाल सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
Location : Noida
Published : 14 June 2026, 11:51 AM IST