
नोएडा में पुलिस अफसरों का तबादला (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Noida Desk: एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एक्शन मोड़ में दिखाई दी। लक्ष्मी सिंह ने फिर से जिले में एडशिनल डीसीपी और एसीपी स्तर के कई अफसरों का तबादला किया। कुछ दिनों पहले भी लक्ष्मी सिंह के आदेश पर कई अफसरों के तबादले हुए थे।
पीपीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम अभी तक पर पुलिस उपायुक्त अपराध के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे है, लेकिन अब वह सहायक पुलिस आयुक्त (आंकिक) का कार्य भी अगले आदेश तक संभालेंगे। पीपीएस अधिकारी राजीव कुमार सिसौदिया अब तक पुलिस आयुक्त के स्टाफ ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। उनका तबादला कर उन्हें ग्रेटर नोएडा का सहायक पुलिस आयुक्त (चतुर्थ) नियुक्त किया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा एवं सेंट्रल नोएडा के पद पर तैनात डॉ. रवि शंकरको अब सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय (ग्रेटर नोएडा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीपीएस अधिकारी मयंक तिवारी कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में तैनात थे। उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय (नोएडा) नियुक्त किया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा के साथ मुख्यालय एवं आंकिक का अतिरिक्त दायित्व निभा रहे पवन कुमार को अब सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा एवं सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन्स शकील मोहम्मद अपने मौजूदा पद के साथ-साथ अगले आदेश तक सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
Location : Noida
Published : 1 July 2026, 10:41 PM IST
Topics : Lakshmi Singh Noida Police Commissioner noida police transfer noida news transfers adcp and acp