ग्रेटर नोएडा दीपिका नागर मौत मामला: भाभी की प्यारी ननद को अभी तक नहीं पकड़ पाई पुलिस, रातभर दबिश जारी

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा में नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की 8 टीमें फरार ननद की तलाश में जुटी हैं। पति और सास-ससुर समेत 4 आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। राजनीतिक दबाव के बीच पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 May 2026, 10:34 AM IST

Noida: दीपिका की ननद को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है। पुलिस की 8 टीमें ननद को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, लेकिन उसके बावजूद आरोपी युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। इस मामले में अब राजनीतिक दवाब भी सामने आने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द फरार ननद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कौन-कौन आरोपी चला गया जेल?

आपको बता दें कि बीते 17 मई 2026 को दीपिका नागर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले को दहेज हत्या बताया गया और अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपिका का पति, दीपिका की सास, दीपिका का ससुर और दीपिका का चाचा ससुर शामिल है। अब दीपिका की ननद की तलाश की जा रही है, जो अभी फरार चल रही है।

कब हुई थी शादी?

दरअसल, दीपिका की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव में रहने वाले ऋतिक तंवर से हुई थी। आरोप लगाया गया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दीपिका की कथित तौर पर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब आगे देखना है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और अंतिम में मौत का असली कारण क्या निकाल कर सामने आता है।

पहली सालगिरह पर मुस्कुराता दिखा परिवार… फिर अचानक मौत! दीपिका नागर केस में अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार

राजनीतिक दबाव और मौत के असली कारणों की जांच जारी

स्थानीय गुर्जर समाज और राजनीतिक गलियारों से जुड़े लोगों के हस्तक्षेप के बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। निष्पक्ष जांच और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को लेकर लगातार मांग उठ रही है। पुलिस का कहना है कि वे किसी भी दबाव में आए बिना मामले की वैज्ञानिक और कानूनी तफ्तीश कर रहे हैं।

‘इतना प्यार करने वाला पति कैसे अपनी पत्नी को मार सकता है?’ ग्रेटर नोएडा दीपिका नागर केस में नया वीडियो वायरल

ननद की गिरफ्तारी के बाद मामले के कई अन्य पहलुओं से पर्दा उठने की उम्मीद है। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है या फिर प्रताड़ना से तंग आकर उठाया गया आत्मघाती कदम। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मौत के असली कारणों का अंतिम खुलासा होना अभी बाकी है।

Location :  Greater Noida

Published :  23 May 2026, 10:32 AM IST