हिंदी
मादक पदार्थों का हुआ ऐसा अंत (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Muzaffarnagar: पुलिस नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दहन' अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की। थाना खतौली के 12 मामलों से संबंधित 41 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थों को मेरठ स्थित अधिकृत वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में पर्यावरण मानकों के अनुरूप नष्ट कराया गया।
खास बात यह है कि इस अभियान के तहत अब तक जिले में करीब 19 कुंटल 17 किलो मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। देखिए यह
पुलिस के कब्जे में आए नशीले पदार्थ
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दहन' अभियान के तहत शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना खतौली में दर्ज 12 अभियोगों से संबंधित 41.354 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ नष्ट कराए।
मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज स्थित सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में इंसिनरेटर के माध्यम से पर्यावरण मानकों का पालन करते हुए मादक पदार्थों का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 22.324 किलोग्राम गांजा, 18 किलोग्राम डोडा/पोस्त और 1.03 किलोग्राम चरस शामिल है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी 21 अप्रैल, 27 मई और 30 जून 2026 को बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया जा चुका है।
मुजफ्फरनगर में बिजली संकट पर सियासत, FIR को लेकर गरमाया माहौल; जानिये पूरा विवाद
ऑपरेशन दहन के तहत अब तक जनपद के 65 अभियोगों से संबंधित 19 कुंटल 17.456 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ 6 लाख 44 हजार 110 रुपये आंकी गई है। मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है। कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
Location : Muzaffarnagar
Published : 4 July 2026, 2:40 AM IST