
मुजफ्फरनगर में ‘डकैती मिशन’ फेल
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने उस समय एक बड़ी घटना क्षेत्र में होने से बचा ली जब मुखबिर की सूचना पर डकैती का प्लान बना रहे 6 डकैतों को पुलिस ने जंगल से धर दबोचा, जिनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी का एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है।
दरसअल शनिवार को बुढाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की विज्ञान फार्म हाउस के पास जंगल मे कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने जंगल की घेराबंदी करते हुए मौके से 6 डकैत फरमान, जहांगीर, तालिब, मोमिन, सावेज और गुलफाम को गिरफ्तार किया है।
जिनके पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा कारतूस 5 नाजायज़ चाकू और एक चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद किया है जिसे कुछ दिन पूर्व इस गैंग ने बुढाना कोतवाली क्षेत्र के जौला गांव से चोरी किया था।
जानकारी के मुताबिक ये बागपत जनपद का एक शातिर गैंग है जो आसपास के जनपदों में चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देता था जिस पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बरहाल गिरफ़्त में आये सभी डकैतों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। जिसकी जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना बुढ़ाना में विज्ञान फार्म हाउस के पास में डकैती की योजना बनाने की सूचना प्राप्त हुई। तुरंत चौकी घड़ी शेखावत मय पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उनको घेरकर पुलिस हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद ट्रैक्टर 17 अगस्त की रात ग्राम जौला से चोरी किया गया था। पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार छह आरोपी बागपत जिले के रहने वाले हैं, जिनमें पांच आरोपी ग्राम गौना सहाबानपुर, थाना चांदीनगर के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी सावेज थाना असारा क्षेत्र का रहने वाला है।
आरोपियों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर, 315 बोर का अवैध तमंचा, चाकू, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ट्रैक्टर की चाबियां बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर पहले भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 22 August 2026, 10:54 PM IST