उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी थाना पुलिस ने हाईवे से साइन बोर्ड चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाला एक टेंपो और हाईवे से चोरी किए गए साइन बोर्ड का ज़खीरा भी बरामद किया।

तितावी पुलिस का बड़ा कारनामा
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी थाना पुलिस ने हाईवे से साइन बोर्ड चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाला एक टेंपो और हाईवे से चोरी किए गए साइन बोर्ड का ज़खीरा भी बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, शामली जनपद निवासी अलीम और अकरम की यह शातिर जोड़ी रात के अंधेरे में टेंपो लेकर हाईवे पर निकलती थी। मौका मिलते ही ये दोनों हाईवे पर लगे एनएचआई द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड को चोरी कर फरार हो जाते थे। साइन बोर्ड सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए लगाए जाते हैं।
रायबरेली में 8 साल के बच्चे की मौत से माता-पिता हुए बेसहारा, स्कूल जाते समय हुआ था हादसा
एनएचआई की शिकायत पर तितावी थाना पुलिस लगातार इस शातिर जोड़ी की तलाश में थी। मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने शामली बॉर्डर से सलाहेड़ी जाने वाले रास्ते पर एक टेंपो को रोकने की कोशिश की। टेंपो सवार अलीम और अकरम भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। टेंपो में हाईवे से चोरी किए गए साइन बोर्ड भी बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे रात के समय हाईवे पर निकलते और लगे साइन बोर्ड को चोरी कर बेच देते थे। यह काम दोनों ने लंबे समय से किया। उनके ऊपर पहले से ही अन्य चोरी के मामले दर्ज हैं।
एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में एक का नाम अलीम और दूसरे का अकरम है। दोनों कैराना, शामली के निवासी हैं। इनके कब्जे से चोरी किए गए साइन बोर्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ NHI की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और अदालत में पेश किया।
Maharajganj: नौतनवा में बेखौफ चोरों का आतंक, पुलिस चौकी के पास घर से लाखों के गहने पार
तितावी पुलिस की सतत निगरानी और मुखबिरों की मदद से हाईवे सुरक्षा के लिए अहम साइन बोर्ड चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जनता को भरोसा दिलाया कि ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और हाईवे की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।