
शादी के बाद सामने आया नया विवाद?
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित एसएसपी कार्यालय पर मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब मध्य प्रदेश से आई एक महिला ने मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर शादी करने का आरोप लगाया। जिसके बाद लव जिहाद की सूचना पर पहुंचे कई हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर महिला से बदतमीजी करने का आरोप लगाया।
दरसअल मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर छपार थाना क्षेत्र के खामपुर गांव निवासी एक मुस्लिम युवक अजरुल अंसारी उर्फ अजय उर्फ अज्जू पर आरोप लगाते हुए ये बताया कि आरोपी युवक मध्यप्रदेश में स्थित उसके गांव नरसिंहपुर गुड़ का काम करने के लिए आया था जहाँ उसने अपनी पहचान छुपाते हुए पीडिता को अपना नाम अजय उर्फ अज्जू बताया था।
कम जल लाएं, सेहत का रखें ध्यान; मुजफ्फरनगर में स्वामी यशवीर महाराज ने कांवड़ियों को दी सलाह
आरोप ये भी है कि इस दौरान आरोपी अजरूल अंसारी ने उसे अपने प्यार के जाल में फसाया और फिर पीड़िता को गुड़गांव में लाकर एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली थी इसके बाद जब उसे अपने गांव लेकर पहुंचा तो पीड़िता को पता चला कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम युवक है और उसका नाम अजय नहीं अजरुल अंसारी है।
पीड़ित महिला का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मार पिटाई की गई यही नहीं जब उसने स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत की तो उन्होंने भी उसकी एक न सुनी और उसे फटकार लगाते हुए कहां की तेरे पास कोई सबूत नहीं है।
आपको बता दे की इसके बाद किसी तरह पीड़िता आज कचहरी पहुंची थी जहां कुछ हिंदू संगठनों की मदद से महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आलाधिकारियों को लिखित शिकायत देते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करी, इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस पर महिला के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था।
बरहाल किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत करा कर जहां आरोपी युवक को हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तो वहीं पुलिस द्वारा पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
इस मामले को लेकर जहां सीओ सदर राजू कुमार साव का कहना है कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जनपद की रहने वाली एक महिला ने थाना छपार ग्राम खामपुर के रहने वाले एक दूसरे समुदाय व्यक्ति पर धोखा देकर गलत संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में थाना छपार पुलिस द्वारा पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है। उससे तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत की कार्रवाई भी की जा रही है। जिस पर आरोप लगाया गया है। वह पुलिस की हिरासत में है। पुलिस द्वारा समस्त वैधानिक कारवाही सुनिश्चित की जा रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 29 July 2026, 5:09 AM IST