Muzaffarnagar News: प्रेमिका की बेवफाई से टूटे प्रेमी के सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा

जफ्फरनगर जनपद में एक घर का चिराग उस समय बुझ गया जब एक बेवफा प्रेमिका के टॉर्चर से परेशान एक प्रेमी ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 April 2026, 4:37 PM IST

Muzaffarnagar News:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक घर का चिराग उस समय बुझ गया जब एक बेवफा प्रेमिका के टॉर्चर से परेशान एक प्रेमी ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। सुसाइड से पहले ये बेबस प्रेमी अपनी प्रेमिका के टॉर्चर का एक सुसाइड नोट भी लिखकर गया है जिसमें उसने अपने परिवार और पुलिस से ये गुजारिश भी की है कि उसके जाने के बाद उसकी प्रेमिका और उसकी मां के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

क्या है पूरी घटना?

दरसअल, तितावी थाना क्षेत्र के गढ़ी देशराज गांव में आज सुबह एक 27 वर्षीय युवक आयुष ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।आपको बता दें कि मरने से पहले मृतक युवक आयुष एक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गया है। जिसमें उसने अपनी प्रेमिका अंशिका भारद्वाज और उसकी मां बबीता को दोषी ठहराया है। उसने बताया कि पिछले कई सालों से उसकी प्रेमिका अंशिका भारद्वाज उसे प्रेम जाल में फंसा छलती हुई आ रही थी लगातार उस से पैसों की उगाई कर उसे टॉर्चर किया जा रहा था। जिसमें अंशिका की मां बबीता भी उसका साथ देती थी सुसाइड नोट में बताया गया है कि ये लोग मृतक आयुष के कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देते थे।

आगे की कार्रवाई

जिसके बाद  मृतक परिवार  में जहां गमों का पहाड़ टूट गया तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है तो वहीं पुलिस अब सुसाइड नोट और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आइये जानते हैं कि किन-किन कंपनियों का कितना मिलेगा Dividend, क्या है रिकॉर्ड तिथि?

जिसकी जानकारी देते हुए सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि थाना तितावी के गढ़ी देशराज में सुबह एक नवयुवक के द्वारा आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए। थाना तितावी पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया। मौके पर फील्ड यूनिट बुलाई गई। मैंने भी निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टि जो मृतक है। उसका नाम आयुष सन ऑफ नीरज उम्र 27 साल है।

फतेहपुर में लाठी-डंडों की बरसात से गांव बना रणभूमि महिलाएं और बच्चे जान बचाकर भागे, 12 से ज्यादा घायल

फिलहाल बॉडी को पंचायतनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के कुछ आरोप है। जिनके बारे में गहनता से जांच की जाएगी। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  25 April 2026, 4:37 PM IST