
मर्डर (Img: Google)
Muzaffarnagar: रविवार की सुबह मुजफ्फरनगर में एक खौफनाक मंजर सामने आया। जिसने पूरे इलाके की नींद उड़ा दी। नाले से बरामद एक युवक का शव, वो भी कंबल में गठरी बनाकर, साफ इशारा कर रहा था कि मामला सिर्फ गुमशुदगी का नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या का है। नई मंडी इलाके में जैसे ही यह खबर फैली। लोग सिहर उठे और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
यह मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट फाटक के पास का है। जहां रविवार सुबह एक नाले में कपड़े और कंबल में लिपटा शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शुरुआती हालात देखकर साफ था कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को छिपाने की नीयत से नाले में फेंका गया है।
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी रेड, OYO होटल बना था जिस्मफरोशी का अड्डा
मृतक की पहचान जीवन के रूप में हुई है, जो पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, जीवन शनिवार दोपहर अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। वह शहर में अपनी ही बिरादरी की एक महिला से मिलने आया था लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। देर शाम तक संपर्क न होने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
रविवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। जीवन के साथ आए उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं जिस महिला से मिलने जीवन आया था। वह घटना के बाद से फरार बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और कॉल डिटेल समेत हर एंगल से मामले को खंगाल रही है।
Muzaffarnagar Murder: मामूली विवाद में युवक की निर्मम हत्या, मुजफ्फरनगर से सनसनीखेज वारदात
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे 112 के माध्यम से शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त कर ली गई है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस सनसनीखेज हत्या के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 1 February 2026, 2:59 PM IST