
सांसद खेल महाकुंभ कार्यक्रम में राजनाथ सिंह (सोर्स : इंटरनेट)
Lucknow: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में दूर-दूर तक उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ नहीं दिखाई दिए जो राजधानी में चर्चा का विषय रहा, जबकि सांसद खेल महाकुंभ में पदक विजेताओं की इनामी राशि में चार गुना तक बढ़ाने की बात कही गई।
राजधानी लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 'सांसद खेल महाकुंभ का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव मौजूद रहे, लेकिन मुख्यमंत्री कही नहीं दिखें।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत ने पिछले कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। 11 वर्षों में खेल के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत हुई है। बदलते खेल परिदृश्य में केन्द्र सरकार के योगदान का उल्लेख किया। सरकार ने खेल अवसंरचना के लिए लगभग पांच हजार करोड़ रुपये का व्यय किया है। बड़ी संख्या में लोग अब खेल के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।
मंच पर मौजूद मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि, अब प्रदेश में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि रोजगार की गारंटी है। ओलंपिक, एशियन गेम्स या विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी सेवा में नियुक्त किया जाएगा। ललित उपाध्याय और अर्जुन देशवाल जैसे खिलाड़ियों को DSP बनाया जा चुका है। अन्य को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि, पदक विजेताओं की इनामी राशि में दो से चार गुना तक की वृद्धि की गई है। पुलिस विभाग में 500 से अधिक भर्तियां हो चुकी हैं। 'खेलेगा यूपी, बढ़ेगा यूपी' का नया मंत्र दिया।
वहीं इन सब के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं रहे। बता दें, 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है।
Location : Uttar Pradesh
Published : 13 April 2026, 3:06 PM IST