‘उदयगिरि’ और ‘हिमगिरि’ आज होंगे नौसेना में शामिल: भारत की नई वॉरशिप्स से डरेगा दुश्मन, जानें खासियत
भारत की नौसेना को आज नई ताकत मिलने जा रही है। विशाखापत्तनम में अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत ‘उदयगिरि’ और ‘हिमगिरि’ को नौसेना में शामिल किया जाएगा। ये दोनों पोत प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनाए गए हैं और भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करेंगे। इनका निर्माण पूरी तरह देश में हुआ है, जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बड़ी कामयाबी है।