हिंदी
Symbolic Photo
Meerut: मेरठ के लोहियानगर इलाके में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। महिला ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसने अपने साथ हुए जालसाजी और शारीरिक शोषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब पीड़िता ने थाना लोहियानगर में शिकायत दर्ज कराई।
क्या है पूरा मामला
दो बच्चों की मां ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। 2023 में उसकी मुलाकात आरिफ नामक युवक से हुई, जिसने उसे शादी का झांसा दिया। आरिफ ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसकी शादी करेगा और बच्चों की जिम्मेदारी भी उठाएगा। इस भरोसे में महिला ने उसे अपने घर आने-जाने की अनुमति दी। धीरे-धीरे आरिफ कई दिनों तक महिला के घर रहा और उसके साथ करीब आ गया।
पैसे और सोने के आभूषण भी ठग लिए
आगे चलकर आरिफ ने महिला से फ्लैट दिलाने का वादा किया और इसके लिए उसने एक लाख रुपये भी ले लिए। इसके अतिरिक्त उसने महिला से ज्वेलरी भी हड़प ली। लेकिन जब महिला शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरिफ टालमटोल करने लगा। महिला को यह भी पता चला कि आरिफ की पहले से दो शादियां हो चुकी हैं।
मर्जी के बिना बनाए शारीरिक संबंध
महिला का आरोप है कि आरिफ ने उसकी मर्जी के बिना कई बार उसके साथ संबंध बनाए। उसने यह भी कहा कि आरिफ उससे वादा करने के बाद भी उसके साथ धोखा कर रहा है। जब महिला ने ज्वेलरी वापस मांगनी शुरू की तो आरोपी ने उसे वापस करने से इनकार कर दिया। साथ ही वह झूठे सुलह का नाटक कर महिला को फंसाने की कोशिश कर रहा है। विरोध करने पर आरिफ और उसके साथियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
महिला ने लोहियानगर थाने में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
Location : Meerut
Published : 31 August 2025, 11:14 AM IST