हिंदी
महाकुंभ मेले से चर्चा में आईं मोनालिसा एक बार फिर प्रयागराज लौट रही हैं। 10 फरवरी को वह अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के ट्रेलर रिलीज कार्यक्रम में शामिल होंगी। मोनालिसा ने इसे सपने जैसा बताया है। फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है और इसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
मोनालिसा (Img: Google)
Prayagraj: साल 2025 के महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष बेचकर सोशल मीडिया पर मशहूर हुई "महाकुंभ गर्ल" मोनालिसा प्रयागराज लौट रही हैं। इस बार उनका आना किसी मेले या दुकान के लिए नहीं, बल्कि बॉलीवुड की दुनिया में अपने पहले बड़े कदम के लिए है। 10 फरवरी को वह अपनी आने वाली फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगी।
मोनालिसा ने खुद एक वीडियो मैसेज जारी कर अपने फैंस को इस खबर की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने कहा कि प्रयागराज उनकी जिंदगी की सबसे खास जगह है। वहीं, मां गंगा के आशीर्वाद और लोगों के प्यार से उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया था। अब उसी पवित्र धरती से उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो रहा है, जो उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर मनोज मिश्रा का आभार व्यक्त किया और अपने फैंस से इवेंट में शामिल होने की अपील की।
मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली 16 साल की मोनालिसा भोसले तब सुर्खियों में आईं जब उन्हें 2025 के महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष बेचते हुए देखा गया। उनकी सादगी, मुस्कान और आत्मविश्वास ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। वह जल्द ही इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और पूरे देश में उन्हें पहचान मिली।
Falguna Purnima Date: कब मनाई जाएगी फाल्गुन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान का सही समय
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, मोनालिसा को फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर मिला। डायरेक्टर मनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" में लीड रोल के लिए कास्ट किया। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसमें प्यार, संघर्ष और सामाजिक वास्तविकताओं को दिखाया जाएगा। मोनालिसा फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभा रही हैं।
"द डायरी ऑफ मणिपुर" का निर्माण मनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू हुई थी, जिसमें इटावा का राजा सुमेर सिंह किला और देहरादून के घने जंगल कुछ मुख्य लोकेशन थे। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।