Mirzapur: नाबालिग की शादी पर मचा घमासान: असहमति के बावजूद युवक ने मंदिर में लिए सात फेरे

मिर्जापुर में करीब 16 वर्षीय किशोरी की शादी का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक पर बिना सहमति मंदिर में शादी कराने का आरोप लगाया। मामला थाने पहुंचा, दो दिन से पंचायत जारी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 September 2026, 5:17 PM IST

Mirzapur:  मड़िहान थाना क्षेत्र में करीब 16 वर्षीय किशोरी की शादी का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना गांव के ही एक युवक ने कुछ लोगों की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया और बाद में चौबेपुर स्थित एक मंदिर में उससे शादी कर ली। मामला सामने आने के बाद परिजनों ने मड़िहान पुलिस से शिकायत कर किशोरी को सुरक्षित वापस दिलाने और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Mainpuri Murder Case: स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, सड़क पर तड़पते रह गए यशपाल

परिजनों की ओर से पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में किशोरी की उम्र करीब 16 वर्ष बताई गई है। शिकायत के मुताबिक, परिवार की इच्छा के विपरीत किशोरी को घर से ले जाया गया और बाद में मंदिर में विवाह करा दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के परिवार में हड़कंप मच गया।

विवेक तिवारी हत्याकांड में 8 साल बाद आया फैसला, पुलिस के लिए काम करने वाले चौधरी को 10 साल की जेल, जानें क्यों किया था मर्डर?

दो दिन से थाने में पंचायत का दौर

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच थाने में पंचायत का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से परिवार और युवक पक्ष के लोग थाने पहुंचकर मामले को लेकर बातचीत कर रहे हैं। वहीं किशोरी के परिजन अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उसे वापस घर लाने की मांग कर रहे हैं।

Fatehpur: दहेज प्रताड़ना का शिकार गर्भवती विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

नाबालिग होने को लेकर उठे सवाल

परिजनों का कहना है कि मामला सिर्फ उनकी सहमति का नहीं, बल्कि किशोरी की कम उम्र और उसके भविष्य से भी जुड़ा है। उन्होंने पुलिस से किशोरी की उम्र और पूरे घटनाक्रम की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। पुलिस स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। किशोरी की उम्र और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mirzapur

Published :  21 September 2026, 5:15 PM IST