मिर्जापुर में सड़क हादसे की खौफनाक तस्वीर, एक झटके में उजड़ गए दो परिवार, परिजनों में मचा कोहराम

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक और ऑटो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 August 2026, 12:33 AM IST

Mirzapur: जिले के जिगना थाना क्षेत्र के नेगुरा रिबई सिंह गांव निवासी युवक की शनिवार को प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत धराव नारा गांव के सामने व गौरी शंकर पेट्रोल पंप के पास मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर आटो की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गए वहीं आटो ड्राइवर के बगल बैठी मेजा थाना क्षेत्र के अखरी शाहपुर गांव निवासी महिला भी गम्भीर रूप से घायल हो गई।

घटना की खबर सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। विद्या सिंह पत्नी केशराज सिंह का 24 वर्षीय बेटा दीपक सिंह प्रयागराज जिले के खिरी थाना क्षेत्र के नारी बारी चौकी अंतर्गत चाकघाट में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था।

झंडारोहण कार्यक्रम से घर आने के दौरान हुआ हादसा

स्वतंत्रता दिवस के झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर धराव नारा गांव के सामने गौरी शंकर पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित आटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दवा इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोने विलखने लगे। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा व अविवाहित था। बड़े भाई विकास सिंह रोजी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं।

युवक की मौत पर पुलिस का बयान

प्रयागराज के स्वरूपरानी चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि जिगना थाना क्षेत्र के नेगुरा रिबई सिंह गांव निवासी दीपक सिंह की मौत हो गई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना माडा की पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

मिर्जापुर की नहर पर बना पुल या ‘डेथ ट्रैप’? जर्जर ढांचे को देखकर कांप उठेंगे आप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बाबा बैजनाथ धाम दर्शन पूजन गई थी महिला

उधर मेजा थाना क्षेत्र के अखरी शाहपुर गांव निवासी रंजू देवी पत्नी विनय कुमार बिन्द 35 वर्ष गांव के 20/22 लोगों के साथ बाबा बैजनाथ धाम दर्शन पूजन करने गई थी की वहां साथियों से भटक गई और घर अकेले वापस लौट रही थी की मांडा चौराहा से आटो सवार होकर घर जा रही थी की घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएचसी माडा में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोपहर 12,30 बजे मौत हो गई। मृतका को एक बेटा व दो बेटी है।

मिर्जापुर का मनिगढ़ा घोटाला: दो-दो तारीखें, दर्जनों RTI और सिर्फ बहाने; क्या अधिकारियों की मिलीभगत से फाइलों में दफन हो गई जांच?

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी माडा कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया की रंजू देवी की उपचार के दौरान सीएचसी माडा में मौत हो गई। पति विनय बिन्द की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त आटो व बाइक कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Location :  mirzapur

Published :  16 August 2026, 12:28 AM IST