
मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा हादसा,
Mirzapur: यूपी के मिर्जापुर में आमघाट के पास मंगलवार को मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक से रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल धंस गया। इससे 20 ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही थी, इसी दौरान पोल धंसा है. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर में रेलवे निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गोंदिया-बरौनी रेलवे क्रॉसिंग के पास मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन और नए पुल के निर्माण के दौरान मिट्टी धंस गई। इसकी चपेट में आकर रेलवे का खंभा, मशीनरी और जनरेटर नीचे गिर पड़ा
घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे के मुताबिक, शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर हुई इस घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर डाउन लाइन पर परिचालन बंद कर दिया गया, जबकि अप लाइन पर ट्रेनें चल रही हैं।
इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, जबकि ट्रेन संख्या 63238 को निरस्त कर दिया गया है। मौके पर रेलवे की तकनीकी टीमें मौजूद हैं।
घटना के बाद रेलवे की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्थिति का जायजा लेने में जुट गईं। रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डाउन लाइन पर परिचालन बंद रखा गया है। अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।
Location : Mirzapur
Published : 11 November 2026, 12:52 AM IST