Mirzapur Road Accident: नेशनल हाई-वे पर रफ्तार बनी काल, बहू-ससुर की मौत

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर रफ्तार ने दो जिंदगियां लील लीं। कटका के पास तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रेलर से इतनी जोरदार टकराई कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 July 2026, 5:46 AM IST

mirzapur: जनपद के कछवां थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसा कटका क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

ससुर-बहू की मौत

बताया जा रहा है कि हादसे में प्रतापगढ़ निवासी एक महिला, जो रिश्ते में बहू थीं, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके ससुर को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल है, जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सूचना मिलते ही कछवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया तथा दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

 मिर्जापुर और गाजीपुर के लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बनने जा रहा है नया लिंक एक्सप्रेसवे; जानें क्या है रूट मैप

यातायात रहा प्रभावित

हादसे के कारण कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे-19 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मिर्जापुर में दिखा पूर्व डीएम दिव्या मित्तल का जबरदस्त क्रेज! मंदिर पहुंचीं तो मिलने वालों की लगी भीड़, पुरानी यादें हुईं ताजा

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले आगे की कार्रवाई कर रही है। हादसे से मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि स्थानीय लोगों ने भी इस दर्दनाक घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Location :  Mirzapur

Published :  11 July 2026, 5:40 AM IST