
काफी देर समझाने के बाद व्यक्ति नीचे उतरा(img: Dynamite news)
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के मड़िहान थाना परिसर के सामने रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। थाने परिसर में अचानक हुई इस हरकत देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक उसे समझाने-बुझाने में जुटे रहे। आखिरकार पुलिस ने उसे सुरक्षित पेड़ से नीचे उतार लिया।
जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर स्थित मड़िहान थाने के सामने रविवार को यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि नशे में धुत एक व्यक्ति अचानक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। थाने परिसर में अचानक की गई उसकी इस हरकत को देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए। जिसके कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग उसे समझाने और नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरन्त ही पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में फिर रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं दो गाड़ियां; तीन लोग गंभीर रूप से घायलसिद्धार्थनगर में फिर रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं दो गाड़ियां; तीन लोग गंभीर रूप से घायल
घटना की जानकारी मिलते ही मड़िहान थाने के पुलिसकर्मी भी तुरन्त ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मी लगातार उससे बातचीत करते रहे और उसे नीचे आने के लिए मनाते रहे। मड़िहान पुलिस ने आखिरकार काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पेड़ से नीचे उतार लिया।
ये भी पढ़ें: Sitapur Road Accident: पलक झपकते तीन अकाल मौतें, यमराज बनकर आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन भाई-बहनों को कुचला
थाने के सामने हुई अचानक हुई यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। आसपास के लोगों के बीच काफी देर तक इस मुद्दे पर चर्चा होती रही। फिलहाल व्यक्ति की पहचान और इस घटना के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मड़िहान पुलिस का कहना है कि व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उसकी मनोदशा ठीक नहीं दिखाई दे रही थी, इसलिए उसे फिलहाल आराम करने के लिए रखा गया है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की स्थिति सामान्य होने के बाद ही उसके इस कृत्य के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।
Location : mirzapur
Published : 15 November 2026, 5:03 PM IST
Topics : crime news Mirzapur UP News