तेरा Career और Result बर्बाद कर दूंगा, मिर्जापुर में प्राचार्य के इन कड़वे बोलों के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र

मिर्जापुर के जीडी बिनानी कॉलेज में साफ-सफाई की मांग को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने प्राचार्य और शिक्षकों पर अभद्रता करने, कॉलर पकड़कर बाहर निकालने और करियर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 September 2026, 5:11 PM IST

Mirzapur: नगर भरुहना स्थित जीडी बिनानी कालेज के छात्रों ने प्राचार्य पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। कालेज के छात्रों का आरोप है कि साफ सफाई की मांग करने पर उनके साथ न केवल अभद्रता की बल्कि करियर खराब कर देने की धमकी देते हुए पुलिस के बल पर छात्रों के हितो की अनदेखी करते हुए पद प्रभाव दिखाया गया।

छात्रों ने सौंपा था ज्ञापन

छात्रों ने बताया कि कालेज में साफ सफाई सहित कई मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। जिससे प्राचार्य आक्रोशित हो उठे हैं। सोमवार को छात्र प्राचार्य से वार्ता करने पहुंचे तो कॉलेज के कई अध्यापकों द्वारा छात्र नितिन तिवारी का कॉलर पकड़ के घसीट के वहां से उन्हें बाहर निकाला गया और उनके साथियों को ये आश्वासन भी दिया गया कि तुम लोगों के ऊपर मुकदमा लिखेंगे, तुम लोग आतंकवादी हो, तुम लोग गुंडे हो।

यह भी पढ़ें - Mirzapur: रात में अचानक RPF थाने पहुंचे IG, प्लेटफॉर्म से CCTV रूम तक खंगाली सुरक्षा व्यवस्था

छात्रों ने दी चेतावनी 

आक्रोशित छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि प्राचार्य छात्रों के सामने आकर वार्ता नहीं करते हैं तो सभी छात्र एकजुट होकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने के लिए विवश होंगे। BA fourth semester के छात्र नितिन तिवारी ने बताया कि प्राचार्य गलत शब्दों का प्रयोग किये, यहां तक कि बोला गया कि मैं देखता हूं कि तुम लोग इस कॉलेज कैंपस में कैसे रहते हो। यहां तक कि धमकी दे दिया गया है कि तुम लोगों का result मैं खराब कर दूंगा, career तक नहीं बचने दूंगा।

यह भी पढ़ें - Mirzapur Crime: घर में घुसे चार किन्नर, दो महिलाओं से मारपीट के बाद लाखों के जेवर-नकदी ले जाने का आरोप

छात्रों ने कालेज पर लगाए गंभीर आरोप 

अन्य छात्रों ने आरोप लगाया कि हमने कालेज की समस्याओं को बताया साफ सफाई की बात की लेकिन हुआ उल्टा है, हद तो यह है कि हम लोग प्राचार्य जी से वार्ता करने पहुंचे तो कॉलेज के कई अध्यापकों द्वारा छात्रों का कॉलर पकड़ के घसीट के वहां से मुझे बाहर निकाला गया साथियों को ये चेतावनी दी गई कि तुम लोगों के ऊपर मुकदमा लिखेंगे, तुम लोग आतंकवादी हो, तुम लोग गुंडे हो। छात्रों के आक्रोश और मुख्य गेट पर धरना शुरू कर देने से कालेज सहित पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा रहा है। छात्रों को मनाने का प्रयास चलता रहा है। वहीं दूसरी तरफ कालेज प्रशासन का कहना रहा कि छात्रों की न्योचित मांगों को पूरा करने को कहा गया था लेकिन कुछ छात्रों द्वारा छात्र परंपरा से हटकर बरताव किया गया।

Location :  Mirzapur

Published :  21 September 2026, 5:11 PM IST