मिर्ज़ापुर में मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या

मिर्ज़ापुर मे गली से गुजर रही लड़की मामूली टक्कर के बाद 60 वर्षीय छयबर बियार की नसीम अंसारी तथा सद्दाम अंसारी ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 October 2026, 5:42 PM IST

मिर्ज़ापुर:  उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ गली में बुजुर्ग की लड़की से हुई मामूली टक्कर के बाद परिजनों ने बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दिया। पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी है।

मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के दोहरी गांव का है जहाँ पर संकरी गली से 60 वर्षीय छयबर बियार गुजर रहे थे। इसी दौरान मन्नू अंसारी की पुत्री से उनकी टक्कर हो गई। जिसके बाद आपस मे कहासुनी व विवाद हो गया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो आक्रोशित होकर उनके परिजन नसीम अंसारी तथा सद्दाम अंसारी ने लाठी-डंडे से छयबर बियार पर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया।

थाली बजाकर भीख

गंभीर रूप से घायल अछैवर को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं, जो दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है मृतक अछैवर थाली बजाकर भीख मांगते थे और इसी से अपना जीवनयापन करते थे।

Kanpur News: एक-दो नहीं, 5 लाख फर्जी ईमेल आईडी का खेल! कानपुर के अंकित के लैपटॉप से खुला राज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर मार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।वही परिजनों का कहना है कि गली में गुजरते हुए मामूली टच होने पर यह लोग मिल कर हत्या कर दिए। राजकुमार मीणा-अपर पुलिस अधीक्षक(दोहरी में अछैवर बीयर एक गली से गुजर रहे थे।

Panchkula School Case: 6 साल की बच्ची पर हमले के बाद सरकार का एक्शन, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

उनके पड़ोसी मुन्नू अंसारी की पुत्री गुजर रही थी।उनका आपसी विवाद हुआ।जिसके बाद नसीम अंसारी तथा सद्दाम अंसारी के द्वारा लाठी डंडे से छयबर बियार पर हमला किया गया । सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष जमालपुर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घायल छयबर बियार को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी । 

Location :  मिर्ज़ापुर

Published :  31 October 2026, 5:33 PM IST