
महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग ने नहाती हुई महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला सदमे में आ गई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। वहीं आगे की जांच में जुटी।
ऐसे अपराध समाज के लिए एक बड़ा खतरा
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की। धारा 67, 351(3) और 77 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। उनका कहना है कि कम उम्र में किए गए ऐसे अपराध समाज के लिए एक बड़ा खतरा हैं।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के मुताबिक, घटना महाराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने एक नाबालिग लड़के पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। उसने उस पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।
चुपके से अश्लील वीडियो बनाया
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता विधवा बताई जा रही है। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि 19 अक्टूबर की दोपहर जब वह नहा रही थी, तभी उसके ही गांव के एक नाबालिग लड़के ने चुपके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट
महिला को इस घटना की जानकारी नहीं थी। नाबालिग लड़के ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को घटना की जानकारी हुई। उसने तुरंत पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। वहीं आगे की जांच में जुटी। गौरतलब है कि आज के समय इस प्रकार काी खबर सामने आती है, जहां नाबालिग लड़के ऐसी हरकत की खबर सामने आती है जो कि समाज के लिए काफी चिंता का विषय है।
Location : Maharajganj
Published : 1 November 2025, 4:03 PM IST
Topics : crime news Latest News Maharajganj News UP Police