
24 करोड़ के मॉडल स्कूल का शुभारंभ
Budaun : जिले के दातागंज क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। विकास खंड म्याऊ के ग्राम कोड़ा जयकरन में करीब 24 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपॉजिट विद्यालय का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और दातागंज विधायक राजीव सिंह बब्बू भैया ने शामिल होकर विद्यालय निर्माण की आधारशिला रखी।
बदायूं में विकास की नई शुरुआत
दातागंज क्षेत्र के ग्राम कोड़ा जयकरन में 24.22 करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपॉजिट विद्यालय का केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक राजीव सिंह बब्बू भैया ने किया भूमि पूजन। ग्रामीण बच्चों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा सुविधाएं, मजबूत… pic.twitter.com/RXJL6XmXxe
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 11, 2026
मुख्यमंत्री मॉडल कंपॉजिट विद्यालय के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से तैयार होने वाला यह विद्यालय बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके भविष्य को नई दिशा देने का काम करेगा। क्षेत्र के लोगों ने इस परियोजना को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया है।
अब SSP ऑफिस के चक्कर खत्म! बदायूं पुलिस का नया सिस्टम सुनकर हर फरियादी कहेगा- काश ये पहले होता
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हर जरूरतमंद तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है और शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।
वहीं दातागंज विधायक राजीव सिंह बब्बू भैया ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौशाला समेत कई विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। विधायक ने जनता को भरोसा दिलाया कि बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस विद्यालय के बनने से ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और जरूरी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सकेगा।
Location : Budaun
Published : 11 June 2026, 11:11 PM IST